लंबी दूरी की ट्रेन महिला लोको पायलट चलाएंगी
एक्सप्रेस ट्रेन में गार्ड और टीटीआई का काम भी संभालेंगी
लंबी दूरी की ट्रेनों की ड्राइविंग सीट (लोको पायलट) अब महिलाएं संभालेंगी। ट्रेन को हरी झंड़ी महिला गार्ड दिखाएंगी और कोच में यात्रियों का टिकट चेक भी महिलाएं करेंगी। इतना ही नही यात्रियों को बेडरोल भी महिला अटेंडेंट देंगी। रेल मंत्री पीयूष गोयल की महिला सशक्तिकरण योजना में ट्रेनों में क्रू सदस्यों की महिला और पुरूषों की संख्या बराबर यानी 50-50 फीसदी की जाएगी। इसके लिए रेलवे महिलाओं की नई भर्तियों भी कर सकता हैं।