प्रदूषण और पेयजल की समस्या अहम चुनावी मुद्दे
बेंगलुरू शहर की विधानसभा सीटों पर कांग्रेस और भाजपा में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती हैं
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू के 28 विधानसभा क्षेत्रों के हालात शेष कर्नाटक से काफी अलग है। यहां प्रदूषण और पेयजल जैसी स्थानीय समस्याएं बड़ा चुनावी मुद्दा हैं। पांच सौ साल पुराने इस महानगर की आबादी एक करोड़ 23 लाख से भी ज्यादा हो चुकी हैं। देश के आईटी हब के रूप में विख्यात महानगर में लगातार बढ़ रही आबादी के कारण आसपास के जंगल कटते जा रहे हैं और हरियाली कम होती जा रही है।