राजस्थान भाजपा के नए अध्यक्ष पर पेच फंसा 

वसुंधरा को मनाने की कोशिश, शाह ने कई नेताओं से बात की 
राजस्थान भाजपा के नए अध्यक्ष के लिए भाजपा आलाकमान को राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को मनाना मुश्किल हो रहा है। केंद्रीय नेतृत्व केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह ने शेखावत को संगठन की कमान देना चाहता है, लेकिन वसुंधरा राजे इसके लिए तैयार नहीं हैं। जातीय और सामाजिक समीकरणों को साधने के लिए वसुंधरा राजे खेमे से लक्ष्मी नारायण दवे और अरूण चतुर्वेदी के नाम सुझाए है।