'चीन की सिल्क रोड का हिस्सा नहीं बनेंगे'
सुषमा स्वराज ने स्पष्ट किया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा से पहले भारत ने चीन को जोर का झटका दिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा से पहले भारत ने चीन को जोर का झटका दिया है। चीन सिल्क रोड या वन बेल्ट वन रोड (ओबीओआर) परियोजना में भारत का समर्थन पाने में नाकाम रहा हैं। शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने बीजिंग पहुंची विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने साफ कर दिया कि भारत ओबीओआर का हिस्सा नहीं बनेगा।