टीम चेन्नई की चुनौती के आगे अटके सनराइजर्स
चेन्नई सुपरकिंग्स के 182 रन के जवाब में हैदराबाद टीम चार रन से लक्ष्य चूकी
चेन्नई सुपरकिंगस ने रविवार को रोमांचक मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को चार रन से शिकस्त दी। अंबाती रायडू और सुरेश रैना के अर्धशतकों के बाद दीपक चाहर की बेहतरीन गेंदबाजी से चेन्नई टीम आईपीएल मैच में 183 रन की चुनौती बचाने में कामयाब रही।