कांग्रेस गन्ना किसानों के भुगतान को मुद्दा बनाएगी 

चार दर्जन विधानसभा सीटों को प्रभावित करते हैं गन्ना किसान, करीब ढाई हजार करोड़ चीनी मिलों पर बकाया 
कर्नाटक में चीनी मिलों पर गन्ना किसानों की बकाया राशि को कांग्रेस चुनाव प्रचार में मुद्दा बनाएगी। राज्य में चीनी मिलों पर गन्ना किसानों का ढाई हजार करोड़ रूपये बकाया है। पार्टी का कहना है कि केंद्र सरकार किसानों को उनकी फसल की सही कीमत के साथ गन्ना किसानों का भुगतान कराने में भी विफल रही है।