मुंबई टीम के कप्तान रोहित की आतिशी पारी 

मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ छह विकेट पर 213 रन बनाए
लगातार तीन मैच हार चुकी मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ आतिशी अर्धशतक जड़ा। उनकी बेहतरीन पारी से मुंबई इंडियंस ने घरेलू मैदान वानखेडे में छह विकेट पर 213 रन का स्कोर बनाया।