सीरिया संकट पर ब्रिटेन से बात के आसार 

प्रधानमंत्री का स्वीडन और ब्रिटेन का दौरा रणनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण, विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ब्रिटेन और स्वीडन की यात्रा को रणनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह यात्रा ऐसे समय पर हो रही हैं जब सीरिया पर अमेरिका के साथ ब्रिटेन और फ्रांस ने मिलकर हमला किया है। इसकी वजह से विश्व में तनाव की स्थिति है।