सियासी पारा चढ़ा, आरोप - प्रत्यारोप का दौर
'कांग्रेस देश से माफी मांगे'
मक्का मस्जिद बम धमाकों के मामले में स्वामी असीमानंद समेत सभी पांचों आरोपियों के बरी हो जाने पर भाजपा ने कांग्रेस से देश से माफी मांगने को कहा है कि पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा है कि कांग्रेस ने इस मामले के जरिए हिंदू आतंकवाद व भगवा आतंकवाद जैसे झूठ गढ़े थे। फैसले से कांग्रेस बेनकाब हो गई है।