यूको बैंक घोटाले में दस ठिकानों पर छापेमारी 

621 करोड़ रूपये के घपले में सीबीआई की कार्रवाई 
सीबीआई ने यूको बैंक में हुई 621 करोड़ रूपये की धोखाधड़ी में बैंक के पूर्व सीएमडी सहित मैसर्स इरा इंजीनियरिंग इंफ्रा इंडिया लिमिटेड के 11 पदाधिकारियों सहित अज्ञात लोक सेवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस सिलसिले में शनिवार को दिल्ली में आठ तथा मुंबई में दो स्थानों पर छापेमारी की गई।