हैदराबाद के गेंदबाजों ने मुंबई पर अंकुश लगाया 

सनराइजर्स के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में मुंबई इंडियंस टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 147 रन बनाए 
पूर्व चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गत चैंपियन मुंबई इंडियंस को इंडियन प्रीमियरलीग (आईपीएल) में 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 147 रन पर रोक दिया। गुरूवार को यहां राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जा रहे 11वें संस्करण के मैच में हैदराबाद के कप्तान केन विलियम्सन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।