तेल के दामों में गड़बड़ी न करें देश
मोदी ने उत्पादन में कटौती कर दाम बढ़ाने की रणनीति पर उत्पादन देशों को आगाह किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कच्चे तेल के उत्पादन देशों को कीमतों में गड़बड़ी को लेकर आगाह किया हैं। बुधवार को तेल निर्यातक देशों के मंत्रियों की उपस्थिति में उन्होंने कहा कि कीमतों को तोड़-मरोड़ कर उछाल लाने की कोशिश खुद उत्पादन देशों को भारी पड़ सकती हैं।