सांसदों के सवालों पर जकरबर्ग के पसीने छूटे 

अमेरिकी संसद में सीनेटर डिक डर्बिन के सवालों पर फेसबुक के संस्थापक असहज हुए, कई बार पानी पीते भी नजर आए 
यूजर्स के डाटा लीक मामले में अमेरिकी कांग्रेस के सामने पांच घंटे की सुनवाई के दौरान फेसबुक संस्थापक मार्क जकरबर्ग कई सवालों पर असहज नजर आए। इस दौरान जकरबर्ग से 44 अमेरिकी सीनेटरों ने सैकड़ों सवाल पूछे। वहीं कई सीनेटरों के सवालों उन्हें परेशानी में डाल दिया।