सीलिंग पर सरकार को हफ्ते भर का अल्टीमेटम
व्यापारी संसद में कैट ने कहा - सीलिंग का हल नहीं निकला तो व्यापारी हल्लाबोल आंदोलन करेंगे
दिल्ली में चल रही सीलिंग के मसले पर कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है। कांस्टीट्यूशन क्लब में मंगलवार को आयोजित सर्वदलीय व्यापारी संसद में कैट के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने यह घोषणा की हैं। उन्होंने कहा कि इस अवधि में सीलिंग का समाधान नहीं तलाशा गया तो दिल्ली में हल्लाबोल होगा। इसमें आठ लाख से ज्यादा व्यापारी शामिल होंगे।