सौ से अधिक भाजपा नेता चुनाव प्रबंधन करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में अभियान की कमान होगी, अमित शाह करेंगे धुआंधार दौरा
कर्नाटक में चुनाव अभियान में भाजपा के एक दर्जन उप मुख्यमंत्री के साथ सौ से ज्यादा केंद्रीय नेता चुनाव प्रचार अभियान में हिस्सा लेंगे। पार्टी के चुनाव अभियान की कमान खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संभालेंगे। उनकी दो दर्जन से ज्यादा रैलियां व रोड शो किए जाने की संभावना हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से चुनाव अभियान शुरू कर चुके हैं और मुख्य चुनाव प्रचार अभियान में सबसे ज्यादा सभाएं भी उनकी ही होंगी।