रसेल के तूफान से केकेआर की पारी संभली 

कोलकाता नाइटराइडर्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ छह विकेट पर 202 रन का स्कोर बनाया 
वेस्टइंडीज के स्टार आलराउंडर आंद्रे रसेल का बल्ला आईपीएल में मंगलवार को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ जमकर गरजा। उन्होंने नाबाद अर्धशतक जड़कर टीम को ना सिर्फ संकट से निकला बल्कि छह विकेट पर 202 रन के विशाल स्कोर तक भी पहुंचाया। कोलकाता ने पहले मैच में जीत हासिल की थी जबकि चेन्नई को हार का सामना करना पड़ा था।