उपवास पर भाजपा और कांग्रेस में जुबानी जंग 

दलित उत्पीड़न पर कांग्रेस ने घेरा तो भाजपा ने भी दिया जवाब 
दलितों के उत्पीड़न के खिलाफ सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजघाट पर उपवास किया। इसके बाद भाजपा-कांग्रेस में जुबानी जंग तेज हो गई। राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जातिवादी और दलित विरोधी होने का आरोप लगाया तो जवाब में भाजपा ने कांग्रेस को ही दलित विरोधी करार दे दिया। पार्टी ने कहाए कांग्रेस ने दलितों की कभी चिंता नहीं की।