सुप्रीम कोर्ट में आठ राज्यों से जज नहीं 

कॉलेजियम के नियमित रूप से नहीं बैठने के कारण नियुक्तियों की सिफारिश नहीं हो रही 
जजों की सात रिक्तियों के साथ देश की सर्वोच्च अदालत में आठ बड़े राज्यों का प्रतिनिधित्व भी शून्य हो गया है। इसकी वजह सुप्रीम कोर्ट में नए जजों की नियुक्ति न होना है। दूसरी ओरए जजों का चयन करने वाले कॉलेजियम के नियमित रूप से नहीं बैठने के कारण भी जजों की नियुक्तियों की सिफारिश नहीं हो पा रही हैं।