यूपी-बिहार में तूफान से तबाही, फसलों को नुकसान
उन्नाव में कच्ची दीवार गिरने से दो बच्चों की मौतए अल्मोड़ा में बिजली गिरने से सरपंच की मौत, बिजली व्यवस्था लड़खड़ाई
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार देर रात आए आंधी-पानी ने तबाही मचा दी। उन्नाव में आंदी के दौरान कच्ची दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई। कानपुर समेत कई जिलों में ब्लैक आउट से हाहाकार मच गया। खेतों में खड़ी फसलें नष्ट हो गई।