नौ करोड़ लोगों के डाटा का गलत इस्तेमाल 

फेसबुक के सीईओ जुकरबर्ग ने स्वीकारा, इनमें से ज्यादातर अमेरिका में रहने वाले यूजर्स हैं
फेसबुक डाटा लीक मामले में नया खुलासा हुआ है। फेसबुक का कहना है कि राजनीतिक परामर्श कंपनी कैम्ब्रिज एनालिटिका ने पांच करोड़ नहीं बल्कि नौ करोड़ फेसबुक यूजर्स के निजी डाटा का गलत इस्तेमाल किया। इनमें से ज्यादातर यूजर्स अमेरिका के है।