पेट्रोल - डीजल के दाम अभी और बढ़ेंगे 

रूस और खाड़ी देशों के संगठन ओपेक ने कच्चे तेल के उत्पादन में कटौती का फैसला किया 
पेट्रोल और डीजल के दाम रिकॉर्ड उंचाई पर पहुंचने के बीच खाड़ी देशों के तेल निर्यातक संगठन ओपेक और रूस ने उत्पादन में और कटौती का फैसला किया। इससे अगले कुछ महीनों में तेल के दाम और बढ़ने की आशंका है।