द. अफ्रीका की ऑस्ट्रेलिया पर सबसे बड़ी जीत
चौथा टेस्ट 492 रन से जीतकर सीरीज पर 2-1 से कब्जा किया
तेज गेंदबाज वे र्नोन फिलेंडर की घातक गेंदबाजी से मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को चौथे और आखिरी टेस्ट मैच में रिकॉर्ड 492 रनों से करारी शिकस्त दी। यह दक्षिण अफ्रीका की रनों के लिहाज से अभी तक की सबसे बड़ी जीत है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा । इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका ने चार टेस्ट मैचों की सीरीज 3-1 से जीत ली।