हरियाणा में जाट आरक्षण पर यथास्थिति बनाए रखें
कोर्ट ने सरकार को तीन सप्ताह में जवाब दाखिल करने को कहा
सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा में जाटों और पांच अन्य समुदायों को 10 फीसदी आरक्षण देने संबंधी कानून की संवैधानिक वैधता बरकरार रखने के पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के फैसले के क्रियान्वयन पर यथास्थिति बनाए रखने का अपना अंतरिम आदेश जारी रखा।