व्यापारियों ने सीलिंग के विरोध में भीख मांगी 

अमर कॉलोनी के व्यापारियों ने मुख्यमंत्री की भूखहड़ताल को लेकर मंच बनाया था 
सीलिंग से परेशान अमर कॉलोनी के व्यापारियों ने शनिवार को सड़क किनारे बैठकर राहगीरों के जूते साफ किए और भीख मांगी। व्यापारियों ने यहां सीएम केजरीवाल की भूख हड़ताल के लिए मंच लगाया था, लेकिन मुख्यमंत्री नहीं पहुंचे। परेशान कारोबारियों ने शनिवार को अलग तरीके से विरोध प्रदर्शन किया और दही भल्ले भी बेचे।