जनता सिद्धरमैया को सत्ता से हटाएगी : शाह 

भाजपा अध्यक्ष बोले-राज्य सरकार ने लोगों को निराश किया है, जेडीएस की हैसियत सरकार बनाने की नहीं 
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कहा कर्नाटक की जनता 12 मई को कांग्रेस की सिद्धरमैया सरकार को सत्ता से बेदखल करने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा, राज्य सरकार ने सभी मोर्चो पर लोगों को निराश किया है। खासतौर पर भ्रष्टाचार के मामले में।