छवि सुधारने के लिए ट्रंप का नया पैंतरा
अमेरिकी राष्ट्रपति ने बढ़ते आरोपों के बीच अप्रैल को 'राष्ट्रीय यौन उत्पीड़न जागरूकता माह' घोषित किया
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी छवि सुधारने के लिए शुक्रवार को बड़ा फैसला किया। उन्होंने अप्रैल 2018 को 'राष्ट्रपति यौन उत्पीड़न जागरूकता एवं रोकथाम माह' घोषित किया है। इतना ही नहीं उन्होंने अपराधियों को समाज में दूसरा मौका दिए जाने की भी अपील की है।