ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड ने तीनों दागियों को बाहर किया 

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार देर रात केपटाउन में गेंद से छेड़छाड़ के तीनों दागी खिलाड़ियों के विकल्प की घोषणा कर दी। 
गेंद से छेड़छाड़ विवाद के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम दो खेमों में बंट गई है। डेविड वार्नर के खिलाफ साथियों ने मोर्चा खोल दिया और उन्हें टीम होटल से बाहर करने की मांग कर डाली। विवाद इतना बढ़ चुका हैं कि वार्नर टीम के व्हाट्सअप ग्रुप से भी हट गए है।