मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ महाभियोग लाने की तैयारी 

संसद के बजट सत्र के अंतिम दिनों में विपक्षी दल प्रस्ताव ला सकता हैं 
देश के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस दीपक मिश्रा के खिलाफ विपक्षी पार्टियों ने महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी कर ली है। महाभियोग प्रस्ताव पर संभवत:10 संसदों ने हस्ताक्षर किए है। इनमें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और वामदलों के सांसद भी शामिल है। संसद के बजट सत्र के अंतिम दिनों में विपक्षी दल यह प्रस्ताव ला सकते है।