डोकाला गतिरोध से भारत सबक ले : चीन 

विदेश मंत्रालय ने डोकाला को अपना हिस्सा बताया, कहा-विवादित क्षेत्र में यथास्थिति बदलने जैसा कुछ नहीं 
चीन ने सोमवार को कहा कि डोकाला में पिछले साल हुए गतिरोध से भारत को सबक लेना चाहिए। उसने कहा कि डोकाला उसका हिस्सा है। चीन का यह बयान ऐसे समय आया हैए जिससे पहले बीजिंग में भारत के राजदूत गौतम बंबावाले ने डोकाला गतिरोध के लिए चीन को जिम्मेदार ठहराया।