राजनयिकों के निष्कासन का जवाब देंगे : रूस
अमेरिका और यूरोपीय देशों से रूसी राजनियकों के निष्कासन की घोषणा के बाद भड़का मास्को, कहा- यह उकसाने वाला कदम
अमेरिका और यूरोपीय देशों से 100 से ज्यादा रूसी राजनयिकों के निष्कासन की घोषणा के बाद रूस ने सोमवार को कहा कि वह जैसे को तैसा के अंदाज में जवाब देगा। रूस के विदेश मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में कहाए रूसी राजनयिकों को निष्कासित करने के यूरोपीय संघ और नाटो के कुछ देशों के फैसले पर हम निर्णयात्मक विरोध जताते हैं।