प्रधानमंत्री के दखल के बाद स्मिथ पर कार्रवाई 

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने विकेटकीपर टिम पेनी को कप्तान बनाया और मामले की जांच शुरू की 
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों द्वारा एक योजना के तहत गेंद से छेड़छाड़ करने के मामले ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है। इस मामले को ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने भी गंभीरता से लिया। प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल के दबाव के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने स्टीव स्मिथ को कप्तानी से हटाने का कड़ा फैसला लिया।