अन्ना का वजन दो किलो घटा, रक्तचाप बढ़ा 

डॉक्टरों ने आराम करने और कम बोलने की सलाह दी कमजोरी की वजह से अन्ना ने मंच से भाषण नहीं दिया 
उम्र के 81वें पड़ाव पर पहुंच चुके अन्ना हजारे सात साल बाद फिर से रामलीला मैदान में प्रदर्शन कर रहे हैं। मगर, इस बार पहले की तरह न उनकी सेहत साथ दे रही है और न दिल्लीवालें। अन्ना की जांच करने वाले डॉ. धनंजय ने शनिवार को बताया कि दो दिन में अन्ना का 2.2 किलोग्राम वजन घट गया है। साथ ही, उनका रक्तचाप बढ़ गया हैं।