सपा - बसपा नई रणनीति बनाने में जुटे
राज्यसभ चुनाव में बसपा प्रत्याशी को हार मिली थी, विधान परिषद की 13 सीटों पर मई में होने हैं चुनाव
राज्यसभा चुनाव में हुई चूक से सबक लेकर समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी के रणनीतिकार सत्तारूढ़ भाजपा को शिकस्त देने के लिए अभी से भविष्य की रणनीति बनाने में लग गए है। राज्यसभा चुनाव में सपा, बसपा, कांग्रेस और रालोद के पास जीत के लिए पर्याप्त वोट होने के बावजूद बसपा प्रत्याशी भीमराव अंबेडकर चुनाव हार गए।