शिक्षा और स्वास्थ्य में बड़े सुधार का दावा
वर्ष 2017-18 के लिए पेश आउटकम बजट में सरकार ने ज्यादातर विभागों की योजनाओं को सफल बताया
दिल्ली सरकार ने विधानसभा में बुधवार को अपना पहला आउटकम बजट पेश किया । वर्ष 2017-18 के लिए पेश इस आउटकम बजट में सरकार ने ज्यादातर विभागों की योजनाओं को सफल बताया। इस दौरान सरकार ने शिक्षा और स्वास्थ्य में बड़े सुधार का दावा किया।