व्लादिमीर पुतिन को चौथी बार रूस की कमान 

दो दशक से रूस पर शासन करने वाले पुतिन चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद छह साल और सत्ता में बने रहेंगे 
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को रिकॉर्ड 76.67% मतों के साथ राष्ट्रपति चुनाव में जीत दर्ज कराई। इसके साथ ही उनका फिर से छह साल के लिए सत्ता पर काबिज रहना तय हो गया। राष्ट्रपति के रूप में यह उनका चौथा कार्यकाल होगा, जो 2024 तक चलेगा।