पाक तालिबान के खिलाफ और पुख्ता कदम उठाए 

अमेरिकी उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने इस्लामाबाद को आगाह किया 
अमेरिका ने पाकिस्तान को सख्त लहजे में कहा है कि उसे तालिबान और अन्य आतंकी गुटों के खिलाफ और पुख्ता कदम उठाने होंगे। व्हाइट हाउस ने रविवार को एक बयान जारी कर बताया कि उप राष्ट्रपति माइक पेंस ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी को दोटूक संदेश दिया है कि इस्लामाबाद को तालिबान और अन्य आतंकी समूहों के खिलाफ और कदम उठाने होंगे।