भाजपा ने युवाओं का भरोसा तोड़ा : राहुल 

कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी के महाधिवेशन में चुनावी बिगुल फूंका, प्राथमिकताएं गिनाते हुए केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला 
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है। पार्टी के 84वें महाधिवेशन में रविवार को समापन भाषण देते हुए उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि युवाओं ने भाजपा पर भरोसा किया लेकिन सरकार ले उनका भरोसा तोड़ दिया है।