पाक में आतंकी हाफिज की कई संपत्तियां जब्त 

खैबर पख्तूनख्वा में तीन मदरसे और दो मस्जिदें कब्जे में ली गईं 
अंतरराष्ट्रीय दबाव और अमेरिकी की खुली चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने वैश्विक आतंकी हाफिज सईद की संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई शुरू की है। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के अधिकारियों ने कहा कि हाफिज के संगठन जमात-उद-दावा (जेयूडी) और उसके मुखौटा धर्मार्थ संगठनों, फलह-ए इंसानियत (एफआईएफ) से संबंधित संपत्तियों, कार्यालायों, मस्जिदों और मदरसों को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।