अररिया सीट से राजद के सरफराज आलम जीते
लोकसभा उपचुनाव में भाजपा को हराया विधानसभा की सीटें राजद - भाजपा ने जीतीं
अररिया लोकसभा उपचुनाव में राजद प्रत्याशी सरफराल आलम ने भाजपा के प्रदीप सिंह को 61788 मतों के बड़े अंतर से मात दी है। इसके साथ ही राजद ने इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। मालूम हो कि राजद नेता मो. तस्लीमुद्दीन के निधन के बाद अररिया लोकसभा सीट पर उपचुनाव हुआ था।