देश को सात साल में टीबी मुक्त बनाएंगे
प्रधानमंत्री ने जताया विश्वास, कहा, टीबी मुक्त भारत बनाने के लिए अभियान चलाया जाएगा
'दुनियाभर में टीबी को खत्म करने के लिए वर्ष 2030 तक का समय तय किया गया हैंए लेकिन मैं आज घोषणा कर रहा हूं कि भारत विश्व के लक्ष्य से 5 वर्ष पूर्व 2025 तक टीबी को खत्म करने का लक्ष्य हासिल कर लेगा।' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को टीबी उन्मूलन शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए यह बात कही।