महाराष्ट्र सरकार ने किसानों की सभी मांगे मानीं 

कर्जमाफी, वनभूमि पर अधिकार समेत कई मांगों को लेकर हजारों किसानों ने नासिक से शुरू की थी पदयात्रा
विपक्ष और सहयोगी शिवसेना के दबाव में भाजपा नीत महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को आंदोलनरत किसानों की मांगे मान लीं, जिसमें वन भूमि पर उनका अधिकार शामिल है। मांगों को लेकर हजारों किसान मुंबई के आजाद मैदान में पहुंचे गए थे।