पॉर्न अभिनेत्री ने राष्ट्रपति ट्रंप पर मुकदमा ठोका
क्लिफार्ड ने रिश्ता छुपाए रखने के लिए हुए ’करार’ को अवैध बताया
व्यस्क फिल्मों की अभिनेत्री रह चुकी स्टेफनी क्लिफार्ड ने मंगलवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ एक मुकदमा दायर किया। उन्होने दावा किया है कि ट्रंप से उनके कथित शारीेरिक संबंध थे और इस संबंध को सार्वजनिक नहीं करने के लिए ट्रंप के वकील ने 2016 में उन्हें एक दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने के लिए बाध्य किया था। उन्होनें कोर्ट से दस्वातेज को अवैध घोषित करने की मांग की है।