बैंक के एक हजार बड़े बकायेदारों पर शिकंजा
जानबूझकर कर्ज नहीं चुकाने वालों की सूची सीबीआई को जल्द
पंजाब नेशनल बैंक के हजारों करोड़ के घोटाले के बाद सरकार बैंकों के बड़े बकायेदारों पर शिकंजा कसने जा रही है। 50 करोड़ रूपये से ज्यादा का कर्ज लेकर इसे जानबूझकर नहीं चुकाने वालों की फेरहिस्त में एक हजार से भी ज्यादा बकायेदार हैं। सार्वजनिक बैंक इनकी सूची सीबीआई को सौंपने की तैयारी का रहे हैं। फिर विदेश जाने पर पाबंदी से लेकर संपत्ति जब्त करने समेत अन्य कार्रवाई का सिलसिला शुरू होगा।