छात्र बोले, सीबीआई जांच का लिखित आदेश चाहिए
एसएससी चेयरमैन ने सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी हैए लेकिन छात्र असंतुष्ट सातवें दिन भी प्रदर्शन जारी रहा
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) परीक्षा पेपर लीक मामले में बवाल थमता नजर नहीं आ रहा हैं। एसएससी चेयरमैन असीम खुराना के सीबीआई जसंच के आश्वासन के बावजूद छात्र पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। छात्रों ने रविवार को सीजीओ कॉम्प्लेक्स के बाहर प्रदर्शन के सातवें दिन साफ कहा कि जब तक लिखित में सीबीआई जसंच के आदेश नहीं किए जाएंगेए तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।