भारत - प्रशांत क्षेत्र खुला रखने का संकल्प 

भारत और वियतनाम ने रक्षा, तेल-गैस, व्यापार, कृषि और परमाणु क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने को करार किया
भारत और वियतनाम ने शनिवार को एक सक्षम और नियम आधारित क्षेत्रीय सुरक्षा व्यवस्था का आह्वान करते हुए भारत-प्रशांत क्षेत्र को खुला रखने का संकल्प जतायां दोनों देशों ने परमाणु सहयोग बढ़ाने के लिए भी समझौता किया है। भारत - प्रशांत क्षेत्र को लेकर दोनों देशों का संकल्प इस क्षेत्र में चीन के बढ़ते दबदबे को देखते हुए अहम माना जा रहा है।