छात्रों ने पूछा, सीबीआई बताए कहां है नजीब 

नजीब के परिजनों के नेतृत्व में छात्रों का प्रदर्शन 
एक साल से अधिक समय से लापता जवाहरलाल नेहरू विश्वविघालय (जेएनयू) के छात्र नजीब अहमद का अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस और सीबीआई भी अभी तक कोई सुराग हासिल नहीं कर सके हैं। जेएनयू के छात्र- छात्रों ने इसे जांच एजेंसियों का ढुलमुल रवैया बताते हुए सोमवार को सीबीआई मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।