आधार केंदों की कमी लोगों के लिए मुसीबत
निजी आधार केंद्रों को बंद करने के फैसले ने बढ़ाई मुश्किल, यूआईडीएआई कुछ ही बैंकों और डाकघरों में शुरू कर सका है सुविधा
विशिष्ट पहचान पत्र प्राधिकरण (यूआईडीएआई) का आधार पंजीकरण और बदलाव की जिम्मेदारी निजी केंद्रों से छीनकर सरकारी संस्थानों को सौंपे जाने का फैसला लोगों पर भारी पड़ रहा है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने जरूरी सेवाओं को आधार से जोड़े जाने की अंतिम तिथि बढ़ाने से इनकार कर मुश्किलों को और बढ़ा दिया है।