पाकिस्तान आतंकी फंडिंग पर अलग - थलग पड़ा 

एफएटीएफ की ग्रे लिस्ट में डालने को लेकर जद्दोजहद जारी 
आतंकी फंडिंग के मसले पर पाकिस्तान को कठघरे में खड़ा करने के लिए भारत अमेरिका और दुनिया के कई देशों के साथ मिलकर दबाव बना रहा है। पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में डालने के लिए अमेरिकी प्रस्ताव पर पेरिस स्थित फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स को अभी फैसला करना है पाकिस्तान इस सूची में आने से बचने के लिए पूरा जोर लगा रहा हैं।