डोभाल नहीं चाहते थे रूस से हो एस-400 रक्षा सौदा
मोदी-पुतिन में लंबी चर्चा के बाद हुआ अंतिम निर्णय
नई दिल्ली. भारत ने भले ही रूस के साथ एस-400 रक्षा प्रणाली के सौदे को मंजूरी दी हो, लेकिन इसे लेकर आखिरी समय तक असमंजस था। अमरीकी प्रतिक्रिया के प्रति आश्वस्त न हो पाने के कारण भारतीय अधिकारी ऊहापोड में थे। हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अैर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच गुरुवार की रात और शुक्रवार की सुबह कई बार की चर्चा के बाद आखिरकार भारत इस समझौते पर आगे बढ़ने को राजी हुआ था। ’बिजनेस स्टैंडर्ड’ के अनुसार इस सौदे से दूर रहने की अमरीकी धमकियों के कारण भारतीय अधिकारी कोई खतरा मोल लेना नहीं चाह रहे थे। रक्षा मंत्री निर्मला सीतामरण की सहमति मिलने के बावजूद राष्ट्रीय सलाहकार अजीत डोभाल समझौते को टालना चाहते थे।
NTA UGC NET Political Science Paper II Online Test Package Available - Click Here