कार कंपनियां निवेश कर रही हैं। ऐसा 35 साल बाद हो रहा है। 

निवेशकों के डूबे 1 लाख करोड़ 3 कंपनियों को हुआ नुकसान 
संसेक्स में शामिल टीसीएस, आइटीसी, इन्फोसिस की पूंजी में बड़ी गिरावट  

नई दिल्ली  :  शेयर बाजार से मची उठा-पटक में बीते सप्ताह निवेशकों को एक लाख करोड़ रुपए से भी ज्यादा का नुकसान उठाना पड़ा। सबसे ज्यादा चोट सेंसेक्स की 10 प्रमुख कंपनियों में शामिल टीसीएस, आइटीसी और इन्फोसिस के निवेशकों को उठाना पड़ा । इन तीनों कंपनियों की बाजार पूजीं (मार्केट कैपिटल) में बीते सप्ताह कुल 1,07,026 करोड़ रुपए की गिरावट आई। शेयर बाजार के ताजा आंकड़ों के मुताबिक पिछले हफ्ते टीसीएस की बाजार पूंजी 85,330.17 करोड़ रुपए घटकर 7,19,857.48 करोड़ रुपए हो गई। इन्फोसिस की पूंजी 18,696.68 करोड़ रुपए घटकर 2,96,635.05 करोड़ रुपए पर आ गई । इसी तरह आईटीसी की बाजार पूंजी 2,999.27 करोड़ की गिरावट के साथ 3,36,285.40 करोड़ रुपए पर आ गई । 
JEE Main Free Online Test Series Available - Click Here
JEE Main
Free Online Question Bank Available - Click Here